फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा : मस्टरोल में मजदूरों को नहीं मिला काम

Mon, 13 May 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बीडीओ के निरीक्षण में खुल रही धांधली की पोल
विज्ञापन


- मस्टररोल शून्य करने के दिए निर्देश


संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। क्षेत्र में मनरेगा में मस्टररोल के मुताबिक मौके पर मजदूर नहीं मिल रहें हैं। बीडीओ के निरीक्षण में मनरेगा में धांधली की पोल खुल रही है।
बीडीओ सुरेश कुमार मौर्य ने ग्राम पंचायत गरथवलिया व धर्मपुरा में मनरेगा के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों गांव में कार्यस्थल पर जारी मस्टररोल के मुताबिक मजदूर नहीं मिले। बीडीओ ने कार्यस्थल पर मजदूरों को मजदूरी भुगतान देने की बात कही। मस्टररोल शून्य करने के निर्देश दिए।
बीडीओ ने बताया कि ग्राम पंचायत गरथवलियां में दो प्रोजेक्ट कार्यों पर 208 मजदूरों का मस्टररोल जारी है। जिनमें से शिव प्रसाद के खेत से राम प्रसाद के खेत तक बंधा पटाई के कार्य का निरीक्षण किया। जिसमें 21 मजदूर प्रोजेक्ट कार्य पर मौजूद मिले। लगभग 60 मजदूर कार्यस्थल पर मौजूद नहीं रहे। इनका मस्टररोल शून्य किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा धर्मपुरा में दो प्रोजेक्ट कार्य पर 193 मजदूर का मस्टररोल जारी है। जिनमें से बलिराम के खेत से सुभाष के खेत तक कठिनइया नाले की खुदाई व सफाई कार्य का निरीक्षण किया। जिस पर 23 मजदूर कार्य करते मिले। यहां भी लगभग 60 मौजूद मौके पर कार्य करते नहीं पाए गए। इनका मस्टररोल शून्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीडीओ ने बताया कि आगे भी प्रोजेक्ट कार्य स्थल पर निरंतर जांच जारी रहेगी। कमियां मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मनरेगा में धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एपीओ मनरेगा योगेन्द्र पांडेय, मनरेगा पटल सहायक मिहिर प्रसाद गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें