फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

Mon, 13 May 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम परसा पांडेय की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसा पांडेय में रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने 55 वर्षी महिला को ठोकर मार दी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मेंहदावल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसा पांडेय निवासिनी 55 वर्षीय फूलमती पत्नी बहादुर गांव से उत्तर परसा पांडेय नंदौर मार्ग पर देर शाम को टहलने निकली थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप ने उन्हें ठोकर मार दी। ठोकर लगने से गंभीर रूप से वह घायल हो गई। परिजन तथा गांव के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल लाए। जहां चिकित्सकों ने उनकाे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने में जुट गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें