फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एमएलसी चुनाव आज, 1540 मतदाता डालेंगे वोट

विज्ञापन
विकास भवन मे ंएमएलसी चुनाव के लिए मतपत्र लेते मतदान कर्मी-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (विधान परिषद) के चुनाव में शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए विकास भवन से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। बृहस्पतिवार देर शाम तक पार्टियां बूथों पर पहुंचीं। जिले के सात मतदान केंद्रों पर मतदान होना है। इसमें 1540 मतदाता वोट डालेंगे। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होना है।
विज्ञापन

डीएम अनुज मलिक ने बताया कि सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने जोन एवं सेक्टर में भ्रमणशील रहकर निर्वाचन सकुशल संपन्न कराएंगे। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं और मतदाताओं की संख्या 1540 है। मतदान केंद्र में 194-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन सांथा, 195-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन मेंहदावल, 196-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन सेमरियावां, 197-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन बघौली, 198-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन खलीलाबाद, 199-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन नाथनगर व 200-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन हैंसर बाजार को मतदान केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें