लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते मेंहदावल विधायक।
मेहदावल। मंगलवार को मेहदावल विधायक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात किया। भगवान श्री राम का स्मृति चिन्ह प्रदान कर विधानसभा क्षेत्र में 6 विकास कार्यों को कराए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को ध्यान से सुना तथा इन कामों को कराने का आश्वासन दिया।
मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मेंहदावल विकास खंड क्षेत्र के किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों के हितों को ध्यान में रखते हुए समस्याएं गिनाई। विधायक अनिल त्रिपाठी ने बताया कि मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र का चौमुखी विकास ही हमारा संकल्प है। जिसके तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर 6 सूत्री विकास कार्यों को लेकर पत्र सौंपा गया है। मुख्यमंत्री ने यह पूर्ण आश्वासन दिलाया है कि यह सारे विकास कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराए जाएंगे।
मुख्यमंत्री के समक्ष यह मांगें रखीं
चोरमा रेग्यूलेटर के समीप पंप हाउस बनवाने, बखिरा पक्षी बिहार को इको और एग्रो टूरिज्म से जोड़ने, सांथा के बनेथू में बिजली के उपकेंद्र का निर्माण कराने, बेलौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाने, ढोड़ में बिजली के उपकेंद्र का निर्माण कराने और बेलौली में बाढ़ को रोकने के लिए 300 मीटर पक्का घाट बनवाने की मांग रखी।