फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाजारों की साप्ताहिक बंदी के दिन तय

Tue, 07 Jan 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने वर्ष 2025 के लिए जिले की नगर पालिका एवं टाउन एरिया की दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठानों के साप्ताहिक बंदी का दिन घोषित किया है। टाउन एरिया हरिहरपुर (समस्त स्टेशनरी की दुकानों को छोड़कर), नोटिफाइड एरिया मगहर, (स्टेशनरी एवं गांधी आश्रम को छोड़कर) व नगर पालिका खलीलाबाद (स्टेशनरी की दुकानों को छोड़कर) साप्ताहिक बंदी शुक्रवार व टाउन एरिया मेंहदावल (स्टेशनरी की दुकानों को छोड़कर) साप्ताहिक बंदी सोमवार, आटो एंजेसियों व संबंधित कार्यशालाएं और नाइयों के केश प्रसाधन की दुकानें खलीलाबाद, हरिहरपुर, मगहर, मेंहदावल में साप्ताहिक बंदी शनिवार तथा खलीलाबाद, हरिहरपुर, मगहर, मेंहदावल क्षेत्र की समस्त स्टेशनरी की दुकानों एवं गांधी आश्रम मगहर में साप्ताहिक बंदी रविवार को घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें