फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री से मिले विधायक

Sat, 06 Jul 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- छह से अधिक परियोजनाओं की स्वीकृति शासन स्तर पर लंबित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। विधान सभा मेंहदावल सहित जनपद के छह से अधिक परियोजनाओं के स्वीकृति कराए जाने को लेकर विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री से मिले। विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर स्वीकृति के लिए लंबित पड़ी सात परियोजनाओं के बारे में विस्तार से बताया ।

विधायक ने पत्र में कहा कि विधानसभा मेंहदावल एवं जिले में विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित पत्रावलियां शासन स्तर पर लंबित हैं, जिसमें कबीरा-बखिरा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, जनपद में बस अड्डे के लिए भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव, राजकीय मेडिकल कॉलेज, 50 फ्लोटिंग सोलर पार्क, जनपद के चार थानों के सृजन का प्रस्ताव लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। वहीं मेंहदावल विधानसभा में ग्राम बेलौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण, बेलौली से सिसई घाट तक के मार्ग के चौड़ीकरण आदि प्रस्ताव शामिल हैं। विधायक ने पत्र में कहा कि सभी प्रस्तावों के औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी हैं, जिन्हें स्वीकृति प्रदान करना जनहित के लिए आवश्यक है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परियोजनाओं को जल्द स्वीकृति प्रदान कराए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें