फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित होकर मिक्सर मशीन पलटी, छह घायल

Sat, 01 Feb 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मुकुंदपुर गांव के पास पलटी मिक्सर मशीन को देखते लोग।
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर महुली मार्ग पर मुकुंदपुर गांव के निकट शनिवार की सुबह करीब दस बजे एक अनियंत्रित मिक्सर मशीन सड़क पर पलट गई। इसके चलते उसमें सवार छह मजदूर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी नाथनगर में ले जाया गया। एक की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के मूड़ाडीहा निवासी मिक्सर मशीन मालिक दिनेश कुमार की मिक्सर मशीन शनिवार को एक व्यक्ति का छत लगाने के लिए नाथनगर जा रही थी। इसी दौरान नाथनगर - महुली मार्ग पर स्थित मुकुंदपुर के पास अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। उसमें सवार दिलीप पुत्र हरिराम, तकालू पुत्र मंगरु, राम सिंह पुत्र छविलाल, विशाल पुत्र राम आशीष, कोइल पुत्र बृजमोहन निवासी मूड़ाडीहा दबकर घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। दिलीप की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शेष को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।ह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें