मेंहदावल थाना क्षेत्र के अछिया गांव का मामला, रिपोर्ट दर्ज
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के अछिया गांव में घर के बाहर बैठी महिला से पानी मांगने के बहाने पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग हो गए। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अछिया गांव निवासी इरशाद अहमद के अनुसार, उनकी मां जैतुन निशा 23 मई की शाम करीब साढ़े छह बजे घर के सामने बैठी थीं। इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो अज्ञात युवक उनके पास रुके और पानी मांगा। महिला जैसे ही पानी लेने के लिए घर के अंदर जाने लगीं, तभी एक युवक ने उनके गले में पहनी सोने की चेन झपट ली और साथी के साथ बाइक से फरार हो गया।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की, लेकिन तब तक दोनों आरोपी भाग चुके थे। घटना के समय इरशाद घर पर नहीं थे। घर लौटने के बाद उन्होंने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी और तहरीर सौंपी।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।