फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनबढ़ों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, मची अफरातफरी
विज्ञापन

धनघटा। सोमवार की देर शाम धनघटा क्षेत्र के सेमरडाड़ी के पास स्थित पेट्रोल के सामने कुछ मनबढ़ों ने हवाई फायरिंग कर दशहत फैला दी। मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर सीओ और एसओ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की। करीब दो घंटे तक पुलिस हलकान रही।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पेट्रोल पंप के सामने कुछ ट्रकें खड़ी थी। सोमवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब पंप के सामने मनबढ़ों ने दो राउंड हवाई फायरिंग की। उसके बाद पेट्रोल पंप पर आए लोगों और पंप कर्मियों में अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर सीओ रामप्रकाश और एसओ विनय पाठक पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर पुलिस करीब दो घंटे तक हलकान रही। एसओ विनय पाठक ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर जांच की जा रही है। वैसे फायरिंग से पंप वालों का कोई मतलब नहीं है और न ही किसी प्रकार की कोई क्षति हुई है। जांच में यह बात सामने आ रही है कि महुली क्षेत्र के भैसही गांव के लोगों में चुनावी रंजिश है। उसी रंजिश की वजह से फायरिंग की गई है। वैसे इस मामले में अब तक कोई तहरीर भी नहीं मिली है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें