फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तिरंगा यात्रा से दिया देशभक्ति का संदेश

विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज की तिरंगा यात्रा में रही देशभक्ति की गूंज। स्रोत-सोशल मीड
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कुड़ीलाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज, विधियानी, खलीलाबाद के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। प्रधानाचार्य रमेश राय के निर्देशन में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं देशप्रेम का संदेश दिया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई। राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ यात्रा में सहभागिता की। यात्रा विद्यालय से निकलकर विधियानी तिराहा, समय माता चौराहा होते हुए बैंक चौराहा तक पहुंची। इसके पश्चात यात्रा पुनः निर्धारित मार्ग से होते हुए विद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई तथा प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वच्छता, राष्ट्रभक्ति एवं महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह सौरभ जी एवं प्रचार प्रमुख दिग्विजय नारायण की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें