फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बनेगा 10 बेड का मेंटल वार्ड

विज्ञापन
जिलाअस्पताल में बन रहा मेटल वार्ड ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बनेगा 10 बेड का मेंटल वार्ड
विज्ञापन

- शासन को पत्र लिखकर धन आवंटन की मांग
- दिमागी बीमारी से पीड़ित मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल परिसर में 10 बेड का मेंटल वार्ड बनाया जाएगा। जिसमें दिमागी बीमारी से संबंधित मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। धन के आवंटन के लिए सीएमएस ने शासन को पत्र लिखा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही वार्ड का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
संतकबीरनगर जनपद के अस्तित्व में आने के बाद यहां पर जिला अस्पताल का निर्माण हुआ। अस्पताल में अन्य बीमारियों के मरीज तो भर्ती होने लगे, पर दिमागी बीमारी से पीड़ित मरीजों को इलाज नहीं हो पा रहा था। चार साल पहले यहां पर मनोरोग विशेषज्ञ की तैनाती हुई। इसके साथ ही अन्य कर्मियों को तैनात किया गया। यह लोग मरीजों की काउंसिलिंग कर उनकी दवा लिखते हैं और जरूरत के अनुसार गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराते हैं। सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने जिला अस्पताल परिसर में ही मेंटल वार्ड बनाने की योजना शुरू की। जिसमें फिजियोथैरेपी विभाग के ऊपर की खाली पड़ी छत पर दीवार खड़ी कर दी, पर धन की कमी की वजह से भवन पूरा नहीं हो पाया। इसके बाद सीएमएस ने शासन को पत्र लिखकर धन के आवंटन की मांग की। इस भवन में 10 बेड का वार्ड बनेगा। इसके साथ ही चिकित्सकों के बैठने का कक्ष व अन्य कर्मियों के लिए कक्ष बनेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंटल वार्ड बनाया जाएगा, आधी दीवार खड़ी कर दी गई है, धन की कमी की वजह से भवन निर्माण रुका है, उम्मीद है कि अगले माह भवन के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा, जिससे दिमागी बीमारी से पीड़ित मरीजों का इलाज हो सकेगा।
- डॉ. ओपी चतुर्वेदी, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें