फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नई कार्यकारिणी ने सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

Sat, 19 Jul 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रोटरी क्लब की सहयोगी संस्था इनरह्वील क्लब की नई कार्यकारिणी का पदग्रहण कार्यक्रम शुक्रवार की देर शाम जिला मुख्यालय पर स्थित एक होटल में सम्पन्न हुआ। इस दौरान नई कार्यकारिणी ने सेवा सशक्तिकरण और सहयोग की भावना के साथ क्लब को चलाने का संकल्प लिया। वहीं नई कार्यकारिणी ने सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पद ग्रहण कार्यक्रम के दौरान वंदना गुप्ता ने क्लब की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ग्रहण की। सचिव के पद पर अनिता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सरिता जैन, आईएसओ श्वेता पांडेय के साथ क्लब की नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी पद ग्रहण किया।
नई अध्यक्ष वंदना गुप्ता ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय बनियाबारी के छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग व स्टेशनरी उपहार के रूप में भेंट की गई। नए सदस्य के रूप में कीर्ति हिम्मत सिंह का व ममता जैन का पौधा भेंट कर स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें