जिलाअस्पताल के ओपीडी में मरीजो का इलाज करते चिकित्सक।
संतकबीरनगर। ठंड के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। अब गलन बुजुर्गों का सता रही है और सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 50 से 60 बुजुर्ग इलाज कराने पहुंच रहे हैं। चिकित्सक एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
अभी कड़ाके की ठंड ठीक से शुरू भी नहीं हुई है। लेकिन लोग सर्दी जनित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
अस्पताल खुलने से पहले ही मरीजों का वहां पहुंचने की सिलसिला शुरू हो जा रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1200 मरीजों ने उपचार कराया। इसमें बड़ी संख्या में सांस फूलने के मरीज रहे। 70 वर्षीय रामहरख ने बताया कि उनकी सांस फूल रही है, जिसे दिखाने आए थे। सर्दी बढ़ने के साथ ही ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाशंकर ने बताया कि सर्दियों में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विशेष तौर पर सांस के मरीज कोहरे और ठंड में खुले में जाने से बचें। शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर बाहर निकलें। 8