फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के कार्यक्रम का अनुमति पत्र मांगने पर भड़के कार्यकर्ता

विज्ञापन
मेंहदावल में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पुलिस के पहुंचने के बाद हंगामा करते कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
दरोगा के कार्यक्रम का अनुमति पत्र मांगने पर भड़के कार्यकर्ता
विज्ञापन

- मेंहदावल के नायकटोला में आयोजित हुआ सपा का सम्मेलन
- सपा प्रत्याशी ने पुलिस पर लगाया सत्ता पक्ष के इशारे पर काम करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल के नायकटोला में सोमवार को सपा का कार्यक्रम आयोजित था। इस संबंध में दरोगा ने अनुमति पत्र मांगा तो कार्यकर्ता भड़क गए। पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। करीब 40 मिनट तक चले हंगामा के बाद सम्मेलन शुरू हुआ। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर सत्ता पक्ष के इशारे पर कार्य करने का आरोप लगाया गया है।
मेंहदावल नगर पंचायत के नायक टोला में सोमवार को समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित था। जिसकी अनुमति एसडीएम से पार्टी ने ले रखी थी। कार्यकर्ताओं की भीड़ के बीच अचानक मेंहदावल थाने के एसआई प्रवीण कुुमार पुलिसकर्मियों के साथ पहुंच गए। उन्होंने सम्मेलन की पत्र मांगा। इस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद एसआई वहां से वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सपा से विधानसभा प्रत्याशी जयराम पांडेय ने कहा कि सम्मेलन के लिए अनुमति ली गई थी। उसके बाद भी पुलिस सम्मेलन को रोकने का प्रयास कर रही थी। पुलिस सत्ता पक्ष के दबाव में काम कर रही है। जिसकी शिकायत चुनाव आयोग व डीएम से की गई। एसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का अनुमति पत्र दिखाने की बात कही गई थी। जिस पर लोग नाराज हो गए। एसओ जयवर्द्धन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित अनुमति ली थी कि नहीं यही जानकारी करने पुलिस गई थी। जिसका सपा के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। अनुमति पत्र दिखाने के बाद कार्यक्रम संपंन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें