फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लॉक: राप्ती सागर एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें निरस्त

Sun, 27 Apr 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेगा ब्लाॅक के चलते सूना पड़ा रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पूर्वाेत्तर रेलवे के गोरखपुर में मेगा ब्लाॅक के चलते कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है, जबकि कई ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। रविवार को राप्ती सागर एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त कर दी गई। इसके साथ ही इंटरसिटी व दो पैसेंजर ट्रेनें भी निरस्त रहीं। इससे यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई।
विज्ञापन

गोरखपुर में कार्य कराए जाने के चलते मेगा ब्लॉक लिया गया है। यह मेगा ब्लॉक 12 अप्रैल से शुरू हुआ है। इसके कारण कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दूसरे मार्ग से चलाया जा रह है। इसके साथ ही गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर, गोरखपुर-अयोध्या पैसेंजर ट्रेन भी निरस्त रही। इसके साथ ही राप्ती सागर एक्सप्रेस भी रविवार को निरस्त कर दी गई। इससे ट्रेन के सफर का मंशा पाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
लखनऊ, अयोध्या और गोंडा जाने वाले यात्रियों को बसों व अन्य साधनों से अपने गंतव्य तब जाने के लिए मजबूर होना पड़ा, जबकि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले खासे परेशान है। कुछ लोग प्राइवेट बसों के सहारे यात्रा के लिए निकले, लेकिन उन्हें न सिर्फ अधिक किराया देना पड़ रहा है, बल्कि सफर में दुश्वारिवां भी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इधर, 30 अप्रैल को सिकंदराबाद एक्सप्रेस और एक मई को आनंद बिहार एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। इससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है। खलीलाबाद मेंहदावल बाईपास पर लखनऊ जाने के लिए बस पकड़ने आए गणेश प्रसाद, राम अवध आदि ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस से लखनऊ आते-जाते रहे हैं, लेकिन ट्रेन निरस्त होने से मजबूरी में बस पकड़ कर जाना पड़ रहा है।
कोट
गोरखपुर में कार्य कराए जाने के कारण मेगा ब्लॉक है, जिसके कारण कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित हुआ है। कुछ ट्रेनें निरस्त हो गई हैं। मेगा ब्लॉक खत्म होने के बाद ट्रेनें अपने निर्धारित समय से आएंगी और जाएंगी। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

-एके गौड़, अधीक्षक रेलवे स्टेशन खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें