फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पूरे दिन बाधित रही बिजली...गर्मी ने बढ़ाई मुसीबत

Sun, 27 Apr 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। विगत एक सप्ताह से बखिरा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। पूरे दिन बिजली नदारद होने से लोग गर्मी से बेहाल हैं, जबकि कारोबारी हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं। बिजली कर्मचारियों ने अभी दस दिन तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। बखिरा क्षेत्र के लोगों ने पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल से मिलकर बरईपार फीडर से बखिरा में बिजली आपूर्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन

दयाशंकर गुप्ता, राजेश गुप्ता, गोविंद, विनोद गुप्ता, राजेश कुमार ने कहा कि बखिरा नगर पंचायत घोषित है। शहरी के बजाए देहात क्षेत्र के बराबर बिजली आपूर्ति होने के बावजूद बिजली की कटौती होती है। इधर एक पखवाड़े से अधिक गर्मी पड़ने लगी है। लोग गर्मी से बेहाल होने लगे हैं। विगत एक सप्ताह से बिजली का शेड्यूल खराब हो गया है। पूरे-पूरे दिन बिजली नहीं रहती है। लोग तपती गर्मी व लू से परेशान हैं।
घर में बुजुर्ग व महिलाएं गर्मी से काफी परेशान हैं। बिजली नदारद होने से कस्बे के कारोबारी भी काफी परेशानी हैं। मुरलीधर, वीरेंद्र, अनुज ने कहा कि बिजली न होने से दुकानदारी प्रभावित होती है। सहालग के दिनों में बिजली विभाग की यह कारस्तानी उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब है। कस्बे के लोगो ने रविवार को पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल से मिलकर बखिरा कस्बे की आपूर्ति बरईपार फीडर से चालू कराने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि विभागीय अधिकारियों से बात करके कस्बे के लोगो की बिजली आपूर्ति की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें