फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे के चिह्नित स्थानों पर लगाएं रिफ्लेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे के चिह्नित स्थानों पर लगाएं रिफ्लेक्टर
विज्ञापन

एडीएम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में जनपद के मार्गों पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) के सुधार के लिए एनएचआई को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

एडीएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हाईवे के चिह्नित स्थानों पर रंबल स्ट्रिप, रिफ्लेक्टर, मीडियन मार्कर लगाया जाए। साथ ही मेंहदावल बाईपास से सोनी होटल तक की सर्विस लेन की मरम्मत के लिए निर्देशित किया। उन्होंने जनपद के स्कूली वाहनों का शत-प्रतिशत फिटनेस सुनिश्चित कराए जाने के लिए भी निर्देशित किया। सड़क सुरक्षा मानकों के पालन कराए जाने के लिए अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। इससे संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं यथा-हेलमेट, सीट बेल्ट, नो पार्किग एवं रॉग साइड लेन ड्राइविंग पर प्रवर्तन कार्रवाई के निर्देश दिए। एडीएम ने एनएचएआई को निर्देशित किया कि हाईवे पेट्रोलिंग की व्यवस्था शुरू हो। ताकि न्यूनतम रिस्पांस टाइम में स्थल तक सुविधा पहुंचे सके। इस अवसर पर सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, एसडीएम सदर अजय त्रिपाठी, सीओ अंशुमान मिश्र, डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, बीएसए दिनेश कुमार, एआरटीओ आंजनेय सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें