फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो के साथ--
विज्ञापन

छह करोड़ 71 लाख की परियोजनाएं हुईं स्वीकृति
विधायक ने कहा प्रत्येक वर्ष निधि से क्षेत्र के विकास के लिए देंगे 25 लाख
सीडीओ ने गिनाई शासन की योजनाएं, क्षेत्र के विकास को तरजीह देने का किया वादा
अमर उजाला ब्यूरो
सेमरियावां। सोमवार को ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। इस दौरान ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत से प्रस्तावित 6.71 करोड़ की परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। बैठक की शुरुआत में चार दिवंगत चार क्षेत्र पंचायत सदस्यों तैय्यब अली रक्सा कला, जय सिंह सिंहोरवा दीगर, संतमोहन चौधरी डारीडीहा व तबीकुन्निशा करही की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
इस दौरान बीडीओ आरके चतुर्वेदी ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में क्षेत्र पंचायत के लिए मनरेगा योजना का दो करोड़ चौबीस लाख, इसी योजना से ग्राम पंचायतों के लिए छह करोड़ सैंतालीस लाख की विभिन्न परियोजनाओं पर प्रस्ताव रखा। इसी तरह कार्यदायी संस्था ने क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के लिए अलग-अलग एक करोड़ रुपये की कुल 6.71 करोड़ की परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि सेमरियावां ब्लॉक जिले का सबसे बड़ा ब्लॉक है। कहा कि तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ क्षेत्र को विशेष रूप से मिले, इसके लिए विशेष प्रयासरत हैं। साथ ही घोषणा की कि वह अपनी विधायक निधि से हर वर्ष इस ब्लॉक को कम से कम 25 लाख लाख देंगे। सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों का गांवों के विकास में अहम रोल होता हैं। उन्होंने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से कहा कि आप अगर चाहें तो मनरेगा से कार्य करवा सकते हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत किसान सम्मान योजना में अब तक जिले में एक करोड़ 36 लाख लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। करीब 80% लाभार्थियों के खाते में धनराशि भी पहुंच गई है। इस दौरान उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, राज्य वित्त योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा पेंशन योजनाओं से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महमूद आलम चौधरी, एडीओ पंचायत शशिभूषण पाण्डेय, एपीओ सूर्य प्रकाश चौधरी, मुश्ताक अहमद, राम पुरुषोत्तम गुप्ता, गणेश यादव, गुड्डू, मुश्ताक अहमद, मुनीर अहमद, महफूज अहमद, कर्रार हुसेन, मो. असलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो कार्यक्रम साथ आयोजित करने पर जिला पंचायत सदस्य ने उठाए सवाल
सेमरियावां। सोमवार को सेमरियावां क्षेत्र पंचायत की बैठक विवादों में घिर गई है। जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद ने बैठक के नियम विरुद्ध होने का आरोप लगाकर इसे निरस्त करने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद ने बीडीओ सेमरियावां को संबोधित एक पत्र दिया है। जिसमें कहा है कि दो सितंबर 2019 को पूर्वाह्न 11 बजे क्षेत्र पंचायत की बैठक का एजेंडा सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों और सदन का सदस्य होने की वजह से उन्हें भी दिया गया है। इसमें विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की स्वीकृति पर चर्चा होनी है। जबकि उसी समय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के जरिए ब्लॉक परिसर में कराए गए जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन समारोह का कार्ड भी लोगों में वितरित किया गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख करेंगे, जबकि उसी समय एक पार्टी विशेष के जरिए आयोजित उद्घाटन समारोह में उसी समय वे संयोजक के रूप में मौजूद रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा करके नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक निरस्त की जाए।
विज्ञापन

सेमरियांवा ब्लॉक में अत्याधुनिक सुविधाएं विकास की ओर इशारा: विधायक
सेमरियावां। सोमवार को ब्लॉक परिसर में कराए गए जीर्णोद्धार कार्यों का सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद ने सेमरियावां को आदर्श ब्लॉक बनाने का जो सपना देखा है, ब्लॉक परिसर का सुंदरीकरण और यहां उपलब्ध कराई गईं आधुनिक सुविधाएं उसी सपने के साकार होने की एक कड़ी है। सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने कहा कि सेमरियावां ब्लॉक सभागार को जिस तरह से सुसज्जित किया गया है, जिले में ऐसी सुविधाएं कहीं भी नहीं हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि ब्लॉक के विकास के लिए हर संभव मदद की जाएगी। ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद ने कहा कि सभागार को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। जल्द ही ब्लॉक परिसर में और भी बदलाव देखने को मिलेगा। कहा कि उनका सपना है कि सेमरियावां ब्लॉक ही आदर्श ब्लॉक बने। इसके लिए और निरंतर प्रयास करते रहेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत दस व्यक्तियों को सदर विधायक ने कार्ड वितरित किए। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां के अधीक्षक डॉक्टर जगदीश पटेल, बीडीओ आरके चतुर्वेदी, राम पुरुषोत्तम गुप्ता, चंदन जायसवाल, अनिल सोनी, गोविंद जायसवाल, राम सागर चौधरी, संजय चौहान, राजेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें