फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा तीन में भाषा और गणित को बढ़ावा देने में मिलेगी सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा तीन में भाषा और गणित को बढ़ावा देने में मिलेगी सहायता
विज्ञापन

- निपुण भारत अभियान के तहत प्रधानाध्यापकों के साथ हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। स्कूली बच्चों के समग्र विकास एवं बुनियादी शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर निपुण भारत मिशन प्राइमरी स्कूलों में लागू किए जाने की कवायद चल रही है। अभियान से कक्षा तीन की भाषा व गणित की दक्षता को प्राप्त करने में बच्चों को सहायता मिलेगी। यह बातें मंगलवार को बीआरसी सभागार में प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक में बीईओ अर्जुन प्रसाद ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने सभी गतिविधियों को संचालित करने के लिए सौ दिनों की कार्ययोजना में प्रधानाध्यापकों को पूरी सतर्कता बरतने को कहा। इस कार्यक्रम के तहत आने वाले समय में सरकारी स्कूलों के तीसरी कक्षा तक के बच्चे की पढ़ाई, लिखाई और अंकों के ज्ञान में निपुणता हासिल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों के दिमाग को विकसित करने के लिए तीन विकास लक्ष्यों में बांट कर इसे लागू करें। एआरपी वशिष्ठ प्रसाद और रामहरि सिंह ने बताया कि बच्चों को ग्रेड दो तक 45 से 60 शब्द प्रति मिनट पढ़ना, ग्रेड तीन में 60 शब्द प्रति मिनट पढ़ना। इस अवसर पर दिनेश कुमार मिश्र, संजीवमणि त्रिपाठी, सर्वेश त्रिपाठी, संजय गांधी, सीमा सिंह, चंद्रलता कुमकुम, चंद्रधर मिश्र, अब्दुलगनी खान, राकेश कुमार सिंह, नृपेंद्र त्रिपाठी, कंप्यूटर लेखाकार विपिन सिंह, प्रशांत कश्यप, आशुतोष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें