फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महाराष्ट्र की कंपनी की दवाएं मिली संदिग्ध, नमूना लिया

Sat, 25 Jan 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गोरखपुर के भलोटिया मार्केट में ड्रग इंस्पेक्टर ने शुक्रवार को छापा मारा था। जहां पर मिर्गी की दवा नकली होने की आशंका में सीज कर दिया था। जिले की ड्रग इंस्पेक्टर ने भी शनिवार को सेमरियावां क्षेत्र की तीन दुकानों की जांच की। हालांकि, यहा मिर्गी की दवा नहीं मिली, लेकिन अन्य बीमारी से संबंधित तीन दवाओं का सैंपल लिया और जांच के लिए भेज दिया। यह सभी दवाएं महाराष्ट्र की कंपनी से निर्मित हैं।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर प्रीति सिंह ने सेमरियावां, मीरगंज, चिउटना आदि कस्बे में शनिवार को दवाओं की जांच की। जिसमे बच्चों की दवा सीपोडाक्सीन, बुखार की दवा पैरासिटामॉल और एकओक्सी आदि दवाएं संदिग्ध मिली। यह सभी दवाएं महाराष्ट्र की कंपनी से निर्मित हैं। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दवाओं का सैंपल लिया गया है। देखने में यह दवाएं संदिग्ध लग रही थीं, इसका रैपर भी सही नहीं था। इन दवाओं का सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच दौरान दुकानों से मिर्गी की दवा नहीं मिली, आगे भी जांच का क्रम जारी रहेगा। ड्रग टीम की जांच की सूचना पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें