फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए होगा वृहद पुनरीक्षण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वृहद पुनरीक्षण का कार्य संपन्न कराया जाएगा। डीएम आलोक कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दावे व आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत हस्तलिखित पांडुलिपियां तैयार की जाएंगी। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने एवं संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन एवं निस्तारण की कार्रवाई 16 मार्च तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

इस दौरान पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी और उन्हें मूल सूची में यथास्थान समाहित करने हटाने, मतदान केंद्रों के निर्धारण की कार्रवाई की जाएगी। 17 मार्च से 13 अप्रैल तक मतदाता सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्र एवं स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमाकंन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां कराने आदि की कार्रवाई की जाएगी। 15 अप्रैल निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें