फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पौली में दो दुकानों मंे लगी भीषण आग

विज्ञापन
आग लगने से दुकान से उठता धुआं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के पौली बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान व एक किराना स्टोर में रविवार को सुबह अचानक शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। दोनों दुकान में रखा कपड़ा और सामान जल गया।
रोसयाबाजार निवासी सियाराम व संजय करीब 20 वर्षों से पौली चौराहे पर आवासीय मकान में कपड़े व किराना की दुकान चलाते हैं। शनिवार को दुकान बंद कर वह सो गए। रविवार को लगभग सुबह 7:00 बजे दुकान के अंदर धुआं देख परिवार के लोग अवाक हो गए। जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटें निकलने लगीं, जिसे देख लोग शोर मचाने लगे।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के दुकानदार व अन्य लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच किसी ने बगल में स्थित पौली पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तत्परता दिखाई और पहले विद्युत आपूर्ति बंद कराई और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन

आग का विकराल रूप देखकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई, जिसकी मदद और लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इस बीच तब तक दोनों दुकानों में रखा कपड़ा व किराना का सामान जलकर नष्ट हो गया। क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें