फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मिड-डे मील रसोइयों को चार योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में सम्मानित की गईं रसोईया। स्रोत-सूचना विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दाैरान प्रदेश के समस्त बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत मिड-डे मील रसोइयों को एक साथ चार योजनाओं एवं सुविधाओं से लाभान्वित किए जाने की घोषणा की।
इसमें प्रदेश के तीन लाख 53 हजार से अधिक मिड-डे मील रसोइयों का मानदेय प्रतिमाह दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार किए जाने की घोषणा भी शामिल है।
इसके साथ ही रसोइयों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा सुविधा से कवर किए जाने का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले में किया गया, जिसे लोगों ने देखा और सुना।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने रसोइयों को ड्रेस के लिए मिलने वाली वार्षिक धनराशि 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये करने और दो लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया के साथ एमओयू का निष्पादन/ हस्तांतरण किया।
उन्होंने रसोइयों को मानदेय वृद्धि, मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा सुविधा का प्रतीकात्मक चेक एवं चिकित्सा कार्ड तथा ड्रेस किट प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से लेकर अब तक प्रदेश के बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा में विभिन्न योजनाओं जैसे-कायाकल्प, प्रोजेक्ट अलंकार, निपुण भारत अभियान आदि के माध्यम से विद्यालयों के इन्फ्रास्ट्रक्चर सहित समस्त गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए मूलभूत सुविधाओं में सुधार किए हैं।
विज्ञापन

जिले में डीएम आलोक कुमार, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, विधायक खलीलाबाद के प्रतिनिधि मुरलीधर जायसवाल की उपस्थिति में कलक्ट्रेट सभागार में समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें