फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सामूहिक वंदे मातरम गायन ने दिया राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश

विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर में वंदे मातरम गाते छात्र-स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के नमामि भारतम कार्यक्रम के अंतर्गत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को कुड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय के छात्रों व शिक्षकों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरस् का गायन कर राष्ट्र भक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रांतीय संपर्क प्रमुख विद्या भारती गोरक्ष प्रांत एवं मंत्री बाल कल्याण समिति सुरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।
संभाग निरीक्षक गोरखपुर संभाग शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत अजय दुबे जी ने भी विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं संस्कारों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य रमेश राय ने कहा कि वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ भारतीय इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना की दृष्टि से महत्वपूर्ण अवसर है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा नमामि भारतम कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर में हजारों स्थानों पर एक साथ सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक गौरव तथा मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें