फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महादेवपुर बाबा कुबेरनाथ मंदिर पर हुआ सामूहिक हवन

Sat, 09 Aug 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धार्मिक मान्यता के अनुसार चल रहे पवित्र सावन माह में भक्तों का शिव मंदिरों में जलाभिषेक व रुद्राभिषेक के कार्यक्रम का सिलसिला पूरे माह चला। इसी कड़ी में मुहम्मदपुर स्थित बाबा कुबेर नाथ शिव शक्ति धाम में बाबा कुबेर सेवक मंडल के सदस्यों ने सावन खत्म होने पर सामूहिक हवन कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

जिसमें मौजूद श्रद्धालुओं को हवन के महत्व को बताते हुए आचार्य विजय पंडित ने बताया कि किसी धार्मिक कार्यक्रम के बाद हवन कराने से मन, कर्म और वातावरण सब शुद्ध होता है। इसलिए हवन कराना सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से लाभकारी होता है। इस मौके पर सुनील सिंह, द्विजेंद्र नाथ पांडेय, रामजग यादव, सुभाष अग्रहरि, अशोक प्रजापति, जितेंद्र गुप्ता, शिवकुमार देबीचरन, चंद्रभान यादव, दीनानाथ, नरसिंह प्रजापति आदि सभी लोगों ने एक साथ हवन कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें