फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर में लहूलुहान मिला विवाहिता का शव

Sat, 25 Jan 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के सरही गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता का शव घर के अंदर लहूलुहान अवस्था में मिला। इस दौरान पति व बच्चे बाहर गए हुए थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली खलीलाबाद के सरही गांव के निवासी अजमत अली की पत्नी संजीदा (35) घर में लहूलुहान पड़ी थी। इस दौरान उसका पति गल्ला खरीदने अैार बच्चे पढ़ने के लिए गए थे।
पति आया तो संजीदा को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देख जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उसको झटका तथा चक्कर आने जैसी बीमारी थी। उसका किछौछा जनपद आंबेडकर नगर मजार पर झाड़-फूक व आना जाना था। परिजनों ने छत से कपड़ा फैलाकर सूप में चावल लेकर उतरने के दौरान सीढ़ी से गिरने से मौत होने का अंदेशा जताया है। हालांकि मामले में अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
इसं संबंध में सीओ खलीलाबाद अजीत चौहान ने बताया कि सरही गांव में महिला के मौत की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच किया गया है। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और किसी तरफ से कोई तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें