धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर स्थित एक मोहल्ले से विगत 17 मार्च की रात्रि एक विवाहिता घर से गायब हो गई। इस मामले में ससुर ने थाने पर तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराया है।
पुलिस को दिए अपने शिकायत पत्र में नगर पंचायत हरिहरपुर निवासी पीड़ित बुधिराम ने बताया कि 17 मार्च की रात करीब ग्यारह बजे उनकी बहू रूमन कुछ कहे बिना ही घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी बहू के बारे में कुछ पता नही चला। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर महिला की खोजबीन एवं तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।