फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विवाहिता की मौत, जहर खाने की आशंका

Mon, 07 Apr 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के सेहरी भैंसा गांव की एक 33 वर्षीय विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। सूचना मिलने पर सोमवार सुबह पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सेहरी भैंसा गांव निवासी मृतका सीमा 33 वर्ष पत्नी जगन्नाथ का रविवार की शाम किसी बात को लेकर पति से झगड़ा हुआ और सीमा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सीमा की बिगड़ती हालत देख पति ने तुरंत पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने रेफर कर दिया।
इसके बाद परिजन सीमा को निजी अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान देर रात सीमा की मौत हो गई। घटना के बाद सुबह पहुंची कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें