फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पांच गांव को मिला मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार

Mon, 07 Apr 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत पांच ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया गया है। अब इन ग्राम पंचायतों में विकास के लिए शासन ने धन आवंटित किया है।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना के तहत बेलहर कला ब्लॉक के कुसुरूखुर्द, पौली ब्लॉक अजांव व छितौनी, नाथनगर ब्लॉक के सुबखरी, सेमरियावां ब्लॉक के चंगेरा मंगेरा को पुरस्कृत किया गया है। जिसमें राज्य परफार्मेंस समिति की संस्तुति पर कुसुरू खुर्द को प्रथम स्थान पाने 35 लाख रुपये, छितौनी को द्वितीय स्थान पाने पर 21.66 लाख, अजांव को तृतीय स्थान पाने पर 21.66 लाख रुपये, सुबखरी को चतुर्थ स्थान मिलने 21.66 लाख रुपये व चंगेरामंगेरा को पांचवां स्थान प्राप्त करने पर 10 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। उन्हाेंने बताया कि यह धनराशि ग्राम पंचायत के विकास में खर्च किए जाएंगे। खर्च धनराशि के उपभोग का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ ही पुरस्कृत ग्राम पंचायतों द्वारा विकास कार्यों पर व्यय धनराशि प्रगति पोर्टल पर अपलोड कराना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें