फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Wed, 29 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
रोते परिवार के लोग। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज के पीछे धोबी टोला मोहल्ले में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जल जाने से एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना से विवाहिता के परिजन जहां सदमे में आ गए, वहीं खबर पर पहुंचे मायके वाले शव देखकर बौखला गए। सूचना पर सीओ, कोतवाल और बरदहिया चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी हासिल की। ससुराल वाले जहां खुद आग लगाने की वजह से विवाहिता की मौत होना बता रहे थे। वहीं मायके वालों का आरोप था कि दहेज के लिए ससुरालियों ने जला कर विवाहिता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन

 गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के सहुलाखुर्द गांव निवासी सोनू कुमार कन्नौजिया और संतोष कुमार कन्नौजिया पुत्रगण जयराम कन्नौजिया का आरोप था कि उसकी 20 वर्षीय बहन बबिता की शादी 29 जनवरी 2014 को खलीलाबाद के धोबी टोला निवासी जितेंद्र कन्नौजिया के साथ हुई थी। शादी में ही बहन की विदाई हुई और वह ससुराल गई। आरोप था कि ससुराली कम दहेज लाने का ताना मारते थे और उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। बहन जब गर्भवती हुई तो उसकी ठीक से दवा नहीं कराए, इससे गर्भपात हो गया था। दहेज में बाइक के पैसे की मांग को लेकर अक्सर बहन को परेशान करते थे। बुधवार को दहेज के खातिर ही बहन की जला कर हत्या कर दिए। खबर जब वह दोनों भाई अपने कुछ दोस्तों के साथ बहन के घर पहुंचे तो घर के दरवाजे में ताला बंद था। इधर विवाहिता के पति जितेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी काफी जिद्दी स्वभाव की थी, इसकी जानकारी वह ससुराल वालों को दिया था। बुधवार की सुबह चाय पीने के बाद वह कपड़ा धुलने तालाब में चला गया। घर पर उस दौरान परिवार का कोई सदस्य नहीं था। इसी दौरान पत्नी ने आग लगा कर जान दे दी। घर के लोगों को जब तक घटना की जानकारी हुई, तब तक पत्नी की मौत हो चुकी थी। विवाहिता की मौत से परिजन सदमे में थे और घर की महिलाएं रो रही थी। सीओ आर के शर्मा और कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने अलग-अलग मायके और ससुराल वालों से बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें