धनतेरस पर गोलाबाजार में इलेकट्रानिक की दुकान पर सामानो की खरीदारी करने के लिए लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
संतकबीरनगर। धनतेरस पर्व पर मंगलवार को जिले में दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। आभूषण की दुकानों पर चांदी के सिक्के की डिमांड रही। हालांकि महिलाएं आभूषणों के मोल-भाव में जुटी रहीं। बाइक एजेंसियों तथा बर्तन की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी हुई। ग्राहक देर रात तक दुकानों पर खरीदारी करते दिखे।
इस बार बर्तन की की दुकानों पर नए सामानों की खरीदारी करते ग्राहक दिखे। दुकानदार भी ग्राहकों की मांग के अनुसार सामान देते रहे। कुकर, चम्मच, प्लेट, गिलास, थाली, इंडेक्स कुकर आदि की मांग ग्राहक करते और दुकानदार उनकी मांग के अनुसार ही सामान बेचने में लगे रहे। बर्तन की दुकान गोलाबाजार की सड़कों पर काफी संख्या में लगाई गई थी। गोलाबाजार स्थित स्वर्ण आभूषणों की दुकानों पर सोने चांदी के आभूषण, सिक्के व अन्य तरीके के आभूषणों की बिक्री होती रही।
इलेक्ट्रानिक्स दुकानों पर भी गहमागहमी रही। एलईडी टीवी व फ्रिज की तमाम रेंज के खरीदार डिजाइन और मॉडल पसंद करते लोग दिखे। ज्वेलरी की दुकानों पर दुकानदारों ने कुछ विशेष प्रकार के आफर भी चला रखे थे। इसी के साथ ही दुपहिया वाहनों की एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ देखी गई। हर कोई अपनी पसंद की बाइक की खरीदारी करते दिखे। दुपहिया वाहनों की बुकिंग पहले से थी।
लोग अपनी मनपसंद बाइक को घर ले गए। इसके साथ ही कपड़ों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। जहां लोग कपड़े खरीदते देखे गए। एक स्वर्ण व्यवसायी ने बताया कि ग्राहक सोने और चांदी के ब्रांडेड सिक्के अधिक पसंद कर रहे है। अभी तो बिक्री चल रही है। वही सभी स्वर्ण व्यवसाइयों का मानना है कि मंहगाई के कारण आभूषणों में हल्के आइटम ज्यादे पसंद किए जा रहे हैं।