फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रास्ते से हटने के लिए कहने पर मनबढ़ ने मारा भाला, केस दर्ज

Sat, 01 Jun 2024 10:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के उमरीकला गांव में रास्ते से हटने के लिए कहने पर मनबढ़ ने युवक को भाला मार दिया। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने पर चार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उमरीकला गांव निवासी राममिलन ने शिकायत में बताया कि 25 मई को रात 8:30 बजे उनका लड़का प्रवीण कुमार ठेला पर बालू लेकर आ रहा था। रास्ते में गांव के धर्मेंद्र, अर्जुन, मंगरु और इंद्रजीत चारपाई बिछाकर बैठे हुए थे। लड़के ने चारपाई हटाने के लिए कहा तो आरोपी नाराज होकर गाली देते हुए मारपीट करने लगे। इसी दौरान धर्मेंद्र ने भाला से लड़के के पेट में मार दिया जिससे बेटा वहीं पर गिर गया। जानकारी होने पर बीच बचाव में गया तो आरोपी ने उनको भी मारापीटा। घायल बेटे को उपचार के लिए ले जाने पर गोरखपुर रेफर कर दिया गया। एक प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें