फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 30 Sep 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- घर से रोजगार के सिलसिले में हैदराबाद जाने की बात कह कर निकला था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। गोरखपुर जनपद निवासी युवक ने रोजगार के सिलसिले में घर से कमाने के लिए निकला था।
शहर के मड़या स्थित निजी अस्पताल के संचालक ने कोतवाली पुलिस को बताया कि 29 सितंबर को रात 09:45 बजे के आसपास मरीज सुजीत (22) पुत्र हीरालाल निवा कटसहरा थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर को घायलावस्था में अस्पताल पर लाया गया। वह काफी नशे में भी लग रहा था। मरीज के परिजनों के अनुसार ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज का इलाज शुरु करते ही रात करीब 10:15 बजे उसकी मौत हो गई। चिकित्सक की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों की मानें तो वह घर से रोजगार के सिलसिले में हैदराबाद जाने की बात कह कर निकला था। ट्रेन की चपेट में कैसे आ गया, यह पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें