फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रेमिका से शादी की जिद पर हाईटेंशन टाॅवर पर चढ़ा युवक

विज्ञापन
मोहम्मदगढ़ में टावर पर चढ़ा युवक-संवाद
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के मोहम्मदगढ़ में सोमवार की सुबह एक युवक प्रेमिका से शादी की जिद पर हाईटेंशन टाॅवर पर चढ़ गया। इस टॉवर से 220केवी की लाइन जुड़ी थी। युवक को चढ़ता देख पीआरवी ने इसकी सूचना दुधारा पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। इसके बाद आसपास के गांव के लोगाें की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने काफी मान मन्नौवल की और परिजन व पुलिस के आश्वासन पर युवक टाॅवर से उतरा। युवक करीब 12 फुट तक चढ़ा था, उसके उतरने के बाद पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहम्मदगढ़ गांव निवासी 23 वर्षीय युवक सोमवार की सुबह करीब पांच बजे गांव में लगे बिजली के हाईटेंशन टाॅवर पर चढ़ गया। अभी वह टाॅवर पर चढ़ ही रहा था कि उसी दौरान उधर से गुजर रहे पीआरवी के सिपाहियों ने उसे देख लिया। इस पर सिपाहियों ने एसडीओ को सूचित कर लाइन बंद करा दी। मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतरने को कहा लेकिन युवक नहीं उतरा। वह और ऊपर तक चढ़ गया।
इसके बाद पीआरवी के सिपाहियों ने इसकी सूचना एसओ दुधारा को दी। कुछ ही देर में एसओ पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। युवक के टाॅवर पर चढ़ने की सूचना पर आसपास के गांव के लाेगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने युवक से नीचे उतरने को कहा लेकिन वह नहीं माना। उसकी मांग थी कि वह एक लड़की से प्यार करता है और उसी से शादी करेगा। परिजन नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने परिजन को बुलाया। करीब सात बजे परिजन और पुलिस के आश्वासन पर युवक उतरा। परिजन ने उसकी शादी का आश्वासन दिया। युवक के टाॅवर से उतरने के बाद पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि युवक की मांग पर परिजन ने हामी भरी है। युवक सकुशल टाॅवर से नीचे उतर गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें