फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: त्योहारों पर घर लौटे रहे परदेशी, ट्रेनों में भीड़

विज्ञापन
ट्रेन में चढ़़ने को लेकर लगी भीड़-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। त्योहारों की सीजन चल रहा है। 29 अक्तूबर को जहां करवाचौथ है तो आठ नवंबर को दिवाली। ऐसे में विभिन्न शहरों व प्रांतों में कामकाज करने वाले परदेशी त्योहार मनाने के लिए अपने मूल निवास (घर) लौट रहे हैं। इसका असर यह है कि ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रही है। जनरल कोच में चढ़ना यात्रियों के लिए किसी जंग लड़ने से कम नहीं है।
विज्ञापन

खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर जब कोई ट्रेन प्लेटफॉर्म पर लग रही है तो यात्रियों में भागदौड़ शुरू हो जा रही है। ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की हो रही है, जो यात्री किसी तरह से ट्रेन की कोच में प्रवेश करने में सफल हो जाते हैं, वह खुद को भाग्यशाली मान रहे हैं। शेष यात्रियों को गैलरी में खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
ऐसा ही नजारा सोमवार को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। ट्रेनों के आते ही यात्रियों की भागदौड़ शुरू हो गई। कई यात्री ट्रेन के कोच में प्रवेश करने के लिए भागदौड़ करते नजर आए। काफी जद्दोजहद के बाद यात्रियों को कोच में प्रवेश मिला। खासकर जनरल कोच में प्रवेश करने के लिए यात्री काफी मशक्कत करते नजर आए। अप ट्रेनों में भी परेशानी कम नहीं है।
विज्ञापन

रक्सौली-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्री परेशान नजर आए। स्टेशन पर मिले संतोष कुमार ने बताया कि दिल्ली से आ रहे हैं, कंफर्म टिकट न मिलने से जनरल कोच में सफर करने को मजबूर होना पड़ा। रास्ते भर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
कुलदीप पांडेय ने बताया कि उन्हें कानपुर जाना है, टिकट कंफर्म नहीं हुआ है। ऐसे में जनरल कोच का ही सहारा है। ट्रेन में प्रवेश करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


000000000000000000
त्योहारों को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। दिवाली पर अतिरिक्त ट्रेनें भी चलेंगी, ताकि यात्रियों को सफर में किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
-सुमित कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें