फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुधाकर को पछाड़ ममता बनीं अलीनगर की कोटेदार

Thu, 03 Apr 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत अलीनगर में बृहस्पतिवार को खुली बैठक आयोजित हुई। जिसमें 26 लोगों का अधिक समर्थन पाकर ममता चौरसिया नई कोटेदार चुनी गई। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। पर्यवेक्षण के रूप में एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी की निगरानी में चयन प्रक्रिया सकुशल रूप से सम्पन्न हुई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के अलीनगर के पूर्व कोटेदार की जांच के बाद अनियमितता और घटतौली पुष्टि होने के बाद कोटा तहसील प्रशासन द्वारा निरस्त कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को एसडीएम के निर्देश पर एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी के साथ सचिव शिव प्रकाश सिंह, विकास श्रीवास्तव के साथ अन्य कर्मचारी प्राथमिक विद्यालय अलीनगर पहुंचे। कोरम प्रक्रिया पूरी करने के बाद दावेदारों से आवेदन मांगा गया।
सुधाकर शुक्ला और ममता चौरसिया द्वारा आवेदन पत्र दाखिल किया। इसके बाद दोनों प्रत्याशियों के पक्ष के ग्रामीणों को अलग-अलग लाइन में खड़ा किया गया। महिला और पुरुष की गिनती शुरू हुई। प्रत्याशी ममता को 140 महिला और 105 पुरुष जो मिलाकर 245 ने समर्थन दिया।
विज्ञापन

इसी तरह सुधाकर शुक्ला को महिला 118 और पुरुष 101 जो कुल मिलाकर 219 पक्ष में समर्थन दिया। एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी ने ममता चौरसिया के पक्ष में 26 जनसमर्थन अधिक मिलने पर उन्हें नए कोटेदार होने की घोषणा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें