फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बदलते मौसम में बढ़ रहे बुखार के रोगी

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। तापमान बढ़ने के साथ ही जिले में बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 100 से 150 मरीज बुखार व गले में दर्द की शिकायत लेकर आ रहे हैं। जिनका इलाज हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में बदलते मौसम में बुखार पीड़ितों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो रही है। यह बुखार न केवल बदन तोड़ रहा है, बल्कि इससे गले में दर्द की शिकायत भी रहती है। वैसे तो जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 1200 से 1300 मरीज पहुंचते हैं, जिसमें 100 से 150 बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। हालांकि डॉक्टर इसे वायरल संक्रमण बता रहे हैं। मौसम में तेजी के साथ बदलाव हो रहा है। तापमान लगातार बढ़ रहा है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। जिससे संक्रमण की चपेट में बच्चे, किशोर, युवा, व्यस्क, बुजुर्ग सभी आयु वर्ग के लोग आ रहे हैं। दवा लेने के बाद भी बुखार नहीं उतर रहा है। बुखार ठीक होने में कम से कम आठ से दस दिन का समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें