फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के दो प्रत्याशी समर्थकों में मारपीट

Sat, 30 Jan 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छपरा मगर्बी गांव के निवासी राम चंदर यादव का आरोप था कि उनकी पत्नी कमलावती देवी पौली ब्लॉक से प्रमुख पद की दावेदार है। दोपहर में वह अपनी चार पहिया गाड़ी से खलीलाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन

 बकौली बांग के समीप सपा समर्थित प्रत्याशी शोभा देवी के पति राम मिलन यादव अपने साथियों के साथ उन्हें रोक लिए और मारने पीटने लगे। इतना ही नही गाड़ी को भी क्षति ग्रस्त कर दी गई।
 पुलिस ने इस मामले में सपा समर्थित प्रत्याशी शोभादेवी के पति राम मिलन यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जुबेर अहमद समेत 13 लोगों के विरुद्ध मारपीट , बलबा और वाहन को क्षति करने के संबध में केस दर्ज किया।
विज्ञापन

 वही दूसरी तरफ मझौरा गांव के बीडीसी सदस्य बृजेश उर्फ पप्पू यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि राम चंदर यादव के साथ करीब 15 लोग उन्हे उस समय घेर लिए, जब वह बछईपुर गांव के लालमन कन्नौजिया के साथ धनघटा जा रहे थे।
 आरोप था कि पहले लोग उन्हें गाड़ी में जबरन बैठाने का प्रयास किए जब वह नही बैठे तो दोनो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिए।
 थानाध्यक्ष आरडी मौर्या ने बताया कि रामचंदर यादव पक्ष की तरफ से राम मिलन यादव आदि 13 लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जबकि दूसरे पक्ष के तहरीर की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें