संतकबीरनगर। पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से थाना महुली की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में पहुंचकर वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों से मुलाकात की। इस दौरान पुलिस टीम ने उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने नाथनगर, हरिहरपुर और कस्बा महुली समेत कई गांवों में भ्रमण किया। टीम ने वृद्ध और दिव्यांग नागरिकों के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना तथा उनकी जरूरतों और समस्याओं की जानकारी ली। पुलिस कर्मियों ने लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकारी सहायता कार्यक्रमों की जानकारी दी। संवाद