फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नाली निर्माण न होने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नगर पंचायत बेलहर में प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांथा। नगर पंचायत बेलहर के वार्ड-एक में लंबे समय से नाली निर्माण न होने से नाराज वार्डवासियों ने मोहल्ले में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि बरसात शुरू होने से पहले नाली निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो नगर पंचायत कार्यालय पर बृहद आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राजेश यादव ने बताया कि वार्ड में जल निकासी की समस्या वर्षों से बनी हुई है। नाली न होने के कारण बरसात के दिनों में गलियों और सड़कों पर पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में राहुल यादव, संजीव देवी, अनीता देवी, शारदा देवी, उर्मिला देवी, जगदीश गौड़, इंद्रजीत गौड़ आदि शामिल रहे। इस संबंध में पूछे जाने पर ईओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जल्द से जल्द इसका निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें