महुली। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के महुली में स्थित श्री रामजानकी मंदिर में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। एसडीएम वीरेंद्र गुप्ता ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित करके जयंती समारोह का शुभारंभ किया।
प्रधान प्रतिनिधि महेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह में पहुंचे नाथनगर के ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव और बीडीओ कुलदीप कुमार ने महर्षि वाल्मीकि की आराधना करके आयोजित भजन कीर्तन में हिस्सा लिया।
शासन के निर्देश पर आयोजित हुए वाल्मीकि जयंती समारोह में लोगों ने भजन कीर्तन में भी हिस्सा लिया। ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव ने कहा कि संत शिरोमणि महर्षि वाल्मीकि ने भगवान श्रीराम के अलौकिक और मर्यादा पूर्ण व्यक्तित्व से आम जनमानस को अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में प्रभु श्रीराम के व्यक्तित्व के प्रवर्तक महर्षि वाल्मीकि जी के विचार और सिद्धांत पर चलते हुए समाज और देश को आगे ले जाना होगा। बीडीओ कुलदीप कुमार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की विचारधारा पर चलकर ही मनुष्य अपने कर्तव्य पथ पर निष्ठा और ईमानदारी से चल सकता है। क्षेत्रीय विधायक गणेश चौहान ने अंत में आरती में हिस्सा लेकर समारोह का समापन किया।
प्रधान प्रतिनिधि महेश यादव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान महंत बाबा गौतम दास, हल्का लेखपाल अभिषेक सिंह यादव, राम सिंह यादव, मनमोहन चतुर्वेदी, इरसाद, शकील अहमद, मनोज भुज, अशोक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।य