- 27 अगस्त से शुरू होकर 29 अगस्त तक चलेगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। माध्यमिक विद्यालयों का जिला स्तरीय खेलों का महाकुंभ 27 अगस्त से शुरू होगा। तीन दिन तक बास्केटबाल, कुश्ती, हैंडबाल, हॉकी आदि की प्रतियोगिता होगी। जिसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है।
डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि जिला स्तरीय जूनियर आयु वर्ग बालक, बालिकाओं की प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में होना है। 27 अगस्त को जिला स्तरीय जूनियर आयु वर्ग बालिकाओं की बास्केट बाल प्रतियोगिता सेंट थामस इंटर कॉलेज में होगी। जिला स्तरीय जूनियर आयु वर्ग बालकों की कुश्ती प्रतियोगिता 28 अगस्त को स्टेडियम में कराई जाएगी। साथ ही मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस पर 14 वर्षीय बालक की जिला हॉकी प्रतियोगिता 29 अगस्त को स्टेडियम होगी। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अपने विद्यालय के खिलाड़ियो को प्रतिभाग कराएंगे। यह शासन की प्राथमिकता में है। इसमे शामिल खिलाड़ियों को खेल विभाग मानक के अनुसार सम्मानित भी करेगी। उन्होंने खिलाड़ियों को आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र लेकर प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कहा है।