फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगहर महोत्सव आज से, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
मगहर महोत्सव के लिए तैयार हुआ मंच। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मगहर महोत्सव आज से, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

मगहर (संतकबीरनगर)। कबीरचौरा परिसर में मगहर महोत्सव का आयोजन रविवार से शुरू होगा। तैयारियां को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार की देर रात तक प्रशासनिक अमला जूझता नजर आया। नगर पंचायत के सफाईकर्मी रविवार को महोत्सव स्थल के आसपास सफाई कर परिसर को साफ-सुथरा करने में लगे रहे। कबीर की समाधि और मजार को भी सजाया गया। महोत्सव का शुभारंभ बस्ती मंडल के मंडलायुक्त अनिल सागर करेंगे।
विज्ञापन

कबीर चौरा परिसर में वर्ष-1987 से मगहर महोत्सव की शुरुआत हुई थी। प्रत्येक वर्ष यह महोत्सव 12 से 18 जनवरी के बीच होता है। इसी बीच मकर संक्रांति का पर्व भी पड़ता है। इससे महोत्सव में मकर संक्रांति के दिन काफी भीड़ जुटती है। मेले को आकर्षक बनाने के लिए मीना बाजार, झूला, खजले की दुकानें लगाने वाले अपनी तैयारी पूरी कर चुके हैं। महोत्सव स्थल पर देर रात तक पंडाल को सजाने का कार्य चलता रहा। सरकारी विभागों की ओर से लगाए जाने वाले स्टॉल के लिए भी पंडाल बनाए गए हैं। महोत्सव में इस वर्ष नामी कलाकार भी जुट रहे हैं। डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित की गई है। इसका जायजा एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ आनंद कुमार पांडेय और कोतवाल अजय कुमार सिंह ने लिया। एएसपी ने बताया कि मेले में कैमरे की व्यवस्था की गई है। चार एसओ, महिला थाना एसओ, 50 सिपाही और 20 महिला कांस्टेबल, पांच यातायात पुलिसकर्मी और फायर टेंडर की व्यवस्था की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। खास कर शोहदों के लिए चार चिता मोबाइल लगातार भ्रमणशील रहेगी। रूट डायवर्जन के लिए टीएसआई संतोष मिश्रा अपनी टीम के साथ रहेंगे। छह स्थानों पर बैरियर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें