फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कलेक्ट्रेट में भाकियू का प्रदर्शन, बेमियादी धरने की चेतावनी

Mon, 06 Feb 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
किया
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सात सूत्री मांगों का ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा
संतकबीरनगर। भारतीय किसान यूनिट (भानू गुट) के कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन मेंं सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में सात सूत्री मांगों का ज्ञापन अपर एसडीएम नवीन श्रीवास्तव को सौंपा। मांगें पूरी न होने पर बेमियादी धरने की चेतावनी दी।
भाकियू (भानू गुट) के जिलाध्यक्ष आत्मा तिवारी ने आरोप लगाया कि लेखपालों ने काफी संख्या में किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के लिए अपात्र कर दिया है। पात्र होने के बावजूद किसान तहसील का चक्कर काट रहे हैं। जिला पूर्ति कार्यालय के जरिए पात्र गृहस्थी राशन कार्ड को डिजिटल नहीं किया जा रहा है। जिले में यूरिया की किल्लत हो गई है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सरकारी केंद्रों पर सचिव यूरिया के निर्धारित मूल्य 266 की जगह 300 से 350 रुपये वसूल रहे हैं, जबकि प्राइवेट दुकानों पर 100 से 150 रुपये अधिक लिए जा रहे हैं। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए।
राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह ने कहा कि शासन का निर्देश है कि छुट्टा पशुओं को पकड़वा कर गोशाला भिजवाया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। छुट्टा पशु किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। विद्युत निगम के जरिये गलत फीडिंग कर बिल वसूला जा रहा है। उपभोक्ता बिल सुधार कराने के लिए परेशान है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि मनमाने तरीके से उपभोक्ताओं पर केस दर्ज कराकर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इस पर रोक लगानी चाहिए। यदि इन सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कार्यकर्ता 20 फरवरी से बेमियादी धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें