फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जुलूस की स्वीकृति न मिलने पर मदरसा कमेटी ने किया प्रदर्शन

Fri, 05 Sep 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धर्मसिंहवा में जुलूस की अनुमति न मिलने परएक पक्ष प्रदर्शन करता हुआ-संवाद
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। जुलूस की स्वीकृति नहीं मिलने पर शुक्रवार को दारुल उलूम अहमदिया मेराजुल उलूम धर्मसिंहवा मदरसे की कमेटी ने तहसील प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मदरसा कैंपस में ही ईद मिलादुन्नबी को लेकर बच्चों के साथ तकरीर प्रोग्राम किया। कमेटी के सदस्यों ने दूसरे पक्ष के लोगों को मिले स्वीकृति पर निकले जुलूस में शामिल भी नहीं हुए।
विज्ञापन

कमेटी के प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि वे दूसरे पक्ष को स्वीकृति देकर नई परंपरा की नींव डाले हैं। दारुल उलूम अहमदिया मेराजुल उलूम के प्रबंधक के अकबाल अहमद व प्रधानाचार्य मोहम्मद रेहान ने बताया कि जुलूस की स्वीकृति के लिए चार सितंबर देर शाम तक तहसील मेंहदावल कैंपस में बैठे रहे कर्मचारी उन्हें गुमराह करते रहे कि अभी परमिशन मिल जाएगा पर मिला नहीं। दोनों लोगों ने बताया कि धर्मसिंहवा में मदरसे से ही जुलूस निकालने की परंपरा रही है और मेराज मंजिल पर समापन होता रहा है।
वर्ष 2023 और 24 में उप जिलाधिकारी ने स्वीकृति पत्र दिया था, जिसके आधार पर जुलूस भी निकाला जाता रहा और दूसरा पक्ष भी जुलूस में शामिल होता रहा। आरोप है कि इस बार थाना व तहसील से मिली भगत कर दूसरा पक्ष जुलूस के लिए स्वीकृति प्राप्त कर लिया जो कि गलत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें