फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पागल कुत्ते ने 24 घंटे में 35 लोगों को किया घायल

Sun, 05 Jan 2025 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के शनिचरा बाजार समेत तीन गांवों में पागल कुत्ते के आतंक से लोग दहशत में हैं। शनिवार की रात पागल कुत्ते ने 35 लोगों को निशाना बनाया। पीड़ित ग्रामीण रविवार को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन

पागल कुत्ते के आतंक से शनिचरा बाजार, बरगदवा, बुजुर्गवार क्षेत्र में दहशत बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में पागल कुत्ते ने 35 लोगों को निशाना बनाया। पागल कुत्ते का शिकार हुए शनिचरा बाजार निवासी धर्मेंद्र, सजनलाल, किशोरी ने बताया कि रास्ते से निकल रहे लोगों पर कुत्ता पीछे से हमला कर रहा है। बुजर्गवार निवासी शिवदास, अखिलेश, रुस्तमपुर निवासी संधी ने बताया कि वह शनिचरा बाजार जरूरी सामान लेने गए थे जहां पीछे से हमला कर पागल कुत्ते ने काट लिया। इसी प्रकार बरगदवा में पिछले 24 घंटे में लगभग 25 लोगों को कुत्ते ने काट लिया।
शाम होने पर लोग घर के बाहर नहीं निकल रहे हैं। रविवार को सीएचसी मलौली में रविवार को पागल कुत्ते के शिकार बने लगभग 35 लोग इलाज कराने पहुंचे। अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि सभी लोगों का समुचित इलाज कर घर भेज दिया गया। सभी लोगों को रैबीज इंजेक्शन लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें