फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को पाइप लाइन से मिलेगी रसोई गैस की आपूर्ति

Wed, 21 Nov 2018 11:55 PM IST
संतकबीरनगर
विज्ञापन
शहर को पाइप लाइन से मिलेगी रसोई गैस की आपूर्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। गोरखपुर के खाद कारखाने को गैस आपूर्ति के लिए बिछाई जाने वाली पाइप लाइन से संतकबीरनगर जिला भी जुड़ेगा। आरंभिक जानकारी के अनुसार शुरुआत में खलीलाबाद शहर में पाइप लाइन के जरिए रसोई गैस की आपूर्ति होगी। कुछ जगहों पर सीएनजी फीलिंग सेंटर भी बनेगा। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इसकी जानकारी से जिले में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन


गैस अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की तरफ से हल्दिया-जगदीशपुर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। गोरखपुर के खाद कारखाने को भी इस पाइप लाइन से गैस की आपूर्ति होनी है। खाद कारखाने तक आने वाली पाइप लाइन का लाभ सटे जनपद संतकबीरनगर को मिलेगा। आरंभिक जानकारी के अनुसार पाइप लाइन संतकबीरनगर जिले से गुजरेगी। इसके चलते इस जिले में भी सीएनजी (कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस) व पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैैस) का लाभ मिलेगा। सीएनजी का उपयोग गाड़ियों में, जबकि पीएनजी का उपयोग रसोई गैस के लिए होता है।  पाइप लाइन से रसोई गैस पहले खलीलाबाद शहर को मिलेगी। मगहर व मेंहदावल समेत अन्य कस्बों को भी सीएनजी आपूर्ति के लिए फीलिंग स्टेशन बनेगा। हालांकि यह सब सर्वे के बाद ही तय होगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें