फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कमाने जा रहे शख्स को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली कमाने जा रहे शख्स को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा
विज्ञापन

- बेटी ने थाने में तहरीर देकर न्याय की लगाई गुहार
धनघटा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के चपरा पूर्वी गांव निवासी शख्स को नशीला पदार्थ खिलाकर धनघटा और खलीलाबाद के बीच शनिवार को लूट लिया गया। पीड़ित बेटी ने रविवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

पीड़ित बेटी सरिता का आरोप है कि उसके 50 वर्षीय पिता इंद्रजीत दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। शनिवार की सुबह दिल्ली जाने के लिए पिता घर से निकले और उमरिया बाजार में एक वाहन में सवार हुए। उसके बाद रविवार की सुबह वह तामेश्वरनाथ पुलिस चौकी के निकट अचेत हालत में मिले। पता करने पर जानकारी हुई है कि बंडा बाजार पेट्रोल पंप के सामने वाहन सवार लोग उसके पिता को गन्ने का जूस पिलाया। उसके बाद वहां से खलीलाबाद के लिए चल दिए। पीड़ित बेटी का आरोप है कि पिता इंद्रजीत के पास 2000 नकदी, मोबाइल और एटीएम कार्ड था, जो गायब है। एटीएम कार्ड से 15,000 रुपये की निकासी भी कर ली गई है। पिता की तलाश में घर से निकली बेटी जब तामेश्वर नाथ चौकी पर पहुंची तो पिता की हालत देख बिलखने लगी। अचेत हाल में मिले पिता को जिला अस्पताल ले जाकर इलाज कराने के बाद घर लौटी। सरिता ने रविवार को धनघटा थाने पर अज्ञात के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी एसओ दयानाथ ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें