फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बुखार, खांसी, सिर और पेटदर्द से पीड़ित मरीजों की लंबी कतार

Mon, 05 May 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पीएचसी रोसया पर मरीज ​देखते चिकित्सक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। जिसमे सबसे ज्यादा बुखार, खांसी, सिरदर्द और पेट दर्द से पीड़ित पहुंचे। मेले में मौजूद चिकित्सकों ने परामर्श के साथ ही दवा दी और फिर तीन दिन बाद बुलाया। इसके साथ ही मेले में आयुर्वेद से इलाज कराने वाले मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन

जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 1367 मरीजों ने इलाज कराया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजाद पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला लगाया गया। मेले में सबसे ज्यादा बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी की समस्या को लेकर मरीज पहुंचे। इसके साथ ही छोटे बच्चों में उल्टी-दस्त की समस्या थी। उनके परिजन ने चिकित्सकों को दिखाकर बच्चों की दवा ली। कुछ बच्चों के ब्लड सैंपल की जांच भी कराई गई। मेले में आए श्याम बली, राजकरन, विद्यावती आदि बताया कि बुखार और खांसी से पीड़ित है। मेले में दिखाने आए थे।
चिकित्सक ने तीन दिन बार फिर बुलाया और जांच की बात कही है। तीन बजे तक चले मेले में कुल 45 मरीजों ने इलाज कराया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार, डाॅ. कमल जीत, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव, विद्यासागर पाण्डेय, चंद्र कला आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र काशीराम पर कुल 89 मरीज देखे गए। यहां पर फार्मासिस्ट मनोज कुमार मिश्र, दयाराम, रवि पांडेय, धर्मेंद्र नाथ, सुदामा प्रसाद, डॉ नागेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि जन आरोग्य मेले में 1367 मरीजों ने इलाज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें