फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया आवास का छज्जा गिरा, एक की मौत

Fri, 27 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
लोहिया आवास का छज्जा गिरा। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
विकास खंड बघौली के समग्र गांव कोल्हुआ लकड़ा में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन लोहिया आवास का छज्जा गिर जाने से दब कर देवरानी की जहां मौत गई, वहीं जेठानी गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना के बाद कोहराम मच गया और आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2015-16 में क्षेत्र का कोल्हुआ लकड़ा गांव डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र गांव के रुप में चयनित हुआ था। गांव की रहने वाली 32 वर्षीय मंजू पत्नी उदयभान और 40 वर्षीय रीना पत्नी बंगाली को लोहिया आवास आवंटित हुआ था। दोनो महिलाएं रिश्ते में जेठानी और देवरानी है। दोनों के आवास का निर्माण भी साथ- साथ शुरू हुआ था। शुक्रवार को मिस्त्री और मजदूर काम के लिए पहुंच गए थे। दोनों महिलाएं बरामदे में सीमेंट और बालू को मिलाकर मसाला तैयार कर रही थीं। इसी दौरान निर्माणाधीन आवास का करीब दस फिट लंबा छज्जा गिर गया और उसके मलबे के नीचे दोनों दब गई। घटना के बाद अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया। खबर पर गांव के काफी लोग जुट गए। गांव के लोगों ने मलबे के नीचे दबी दोनों महिलाओं को बाहर निकाला, लेकिन तब तक देवरानी रीना पत्नी बंगाली की मौत हो चुकी थी। जबकि जेठानी मंजू पत्नी उदयभान गंभीर रुप से घायल हो गई थी। लोगों ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। गांव के लोगों ने बताया कि आवास निर्माण में छड़ की कमी थी। बालू और सीमेंट की निर्धारित मात्रा का भी प्रयोग मसाले में नहीं किया जा रहा था। मानक की गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिए जाने की वजह से छज्जा गिरा और हादसा हो गया। दबी जुबान लोग आवास की पैसे में कुछ रकम कमीशन में खर्च होने की भी बातें कर रहे थे। खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। बीडीओ अजय कुमार यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर कर्मचारियों को भेजा गया है। यदि कमीशन लेन-देने की शिकायत मिली तो उसकी जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें